What a mobilization, motorcycle plow Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये कैसा जुगाड़, मोटर साइकिल से खेत की जुताई

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 6:42 PM (IST)
ये कैसा जुगाड़, मोटर साइकिल से खेत की जुताई
पारस ने मोटरसाईकिल पर अपनी सूझबूझ और राजकोट में किसानों द्वारा काम में लिये जा रहे जुगाड़ को आधार बनाकर मोटरसाईकिल पर खेती में काम आने वाले हल का निर्माण कर दिया। वर्तमान में पारस इस जुगाडी यंत्र से अपने खेत पर जुताई, निराई, गुडाई आदि काम बड़ी आसानी और बहुत कम समय में कर पा रहे है। इस जुगाड की सहायता से एक दिन में करीब 15-20 मजदूरों के जितना काम किया जा सकता है। उनका कहना है कि इस जुगाडी यंत्र ने उनकी दुनिया ही पलट दी है। एक वक्त था जब सुबह की रोटी कमाने में शाम हो जाती और शाम की रोटी के जुगाड में फिर से नई सुबह आ जाता थी,लेकिन जब से पारस ने इस यंत्र का निर्माण किया उनके परिवार की हर समस्या का निराकरण हो गया और बहुत कम समय में अब उनका परिवार बेहतर और खुशहाल जीवन जी रहा है। चाखेड के सरपंच विनय पारीक का कहना है कि उनके गांव के इस अनपढ किसान ने जो कर दिखाया वो कोई पढा-लिखा व्यक्ति भी आसानी से नहीं कर सकता।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement