khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 6:41 PM (IST)
राजकोट में किसानों को जुगाड़ के माध्यम से
खेती करता देख किसान पारस ने अपने खेत पर भी जुगाड़ से काम करना शुरू
किया।
सोच तो कुछ कर गुजरने की थी, लेकिन मजबूरी थी जुगाड़ के इस यंत्र को बनाने
के लिए पैसा। अपने दोस्तो व सहयोगियों की मदद से किसान पारस ने बड़ी
मशक्कत के बाद 25 हजार रूपये इकठ्ठा किये। कुछ पैसा हाथ में आ जाने के बाद
किसान ने अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड मेहनत की और कबाड से लोहे
के कुछ पाईप, एंगल और एक सस्ती सी मोटरसाईकिल खरीद कर एक ऐसे जुगाडी यंत्र
का निर्माण कर दिया जो हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।