Weekly review meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 5:20 PM (IST)
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। पीएचईडी विभाग की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता ने शहर में पेयजल आपूर्ति, जिले में संचालित सोलर-पनघट, जल जीवन मिशन योजना के प्रगति कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जो कार्य शेष है उनको समय पर पूर्ण करने एवं पेयजल आपूर्ति में सही मॉनिन्टरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से पीएम सूर्यघर बिजली कनेक्शन के कार्यो की जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को शीघ्रतापूर्वक करने, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को अपार आईडी रजिस्ट्रेशन कम होने पर रजिस्ट्रेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से गौशालाओं के अनुदान, मंगला पशु बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रगति की जानकारी ली, कृषक गिरदावरी, पीएम विश्वकर्मा योजना पीएम स्वनिधि योजना सहित समस्त विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को अगली जनसुनवाई से पूर्व प्राप्त समस्त परिवेदनाओं के नियमानुसार निस्तारण करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में समस्त कार्यों को ई-फाईल के माध्यम से करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिन्दुओं पर चर्चा हुई उनको प्राथमिकता से कार्य करें तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को समय-समय पर कार्य करने के लिए निर्देशित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड, उपखण्ड़ अधिकारी डूंगरपुर सावरलाल अबासरा सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement