Advertisement
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने एवीएनएल अधीक्षण अभियंता को ब्लॉक बार बैठक लेते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुचारू विद्युत सप्लाई एवं समस्या होने पर शीघ्रता से समाधान करने, दूरभाष पर उपलब्ध रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को अपार आईडी में निजी विद्यालयों के कम प्रगति होने पर ब्लॉक बार बैठक लेने तथा कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना सहित अन्य योजनाओं में जहां पर गैप है उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खादी योजनाओं में अपडेशन, गौशाला अनुदान, प्रभारी सचिव के निर्देशों की अनुपालना, बजट घोषणा के क्रियान्वयन की प्रगति, आदि की जानकारी लेते हुए संपर्क पोर्टल पर प्रतिदिन निस्तारण करने, ई-फाइलिंग करने, हरियालो राजस्थान पौधारोपण का भौतिक सत्यापन करने, पुनः विभाग वार लक्ष्य निर्धारण करने, बड़ी रोप तैयार करने, ऐसी जगह चिन्हित करने जहां पानी की उपलब्धता हो आदि निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपवन संरक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


