Weather in Himachal Pradesh to change, with rain and snowfall expected on November 12-13; Yellow alert issued for four districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 11:29 AM (IST)
हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। विभाग ने मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ऊना में सबसे ज्यादा गर्मी, मंडी और सुंदरनगर में कोहरा
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और किसी भी क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, सुबह के समय मंडी और सुंदरनगर में कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कुकुमसेरी में पारा माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंडी में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और सुंदरनगर में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अगले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement