Advertisement
हम आपके साथ न्याय की बात करना चाहते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमने इस यात्रा में भारत जोड़ो के साथ न्याय को जोड़ा। किसान, गरीब, बेरोजगार के खिलाफ काम हो रहा है। गरीब की जमीन छीनी जा रही है, लेकिन टीवी में कुछ नहीं दिखाई देता। राम मंदिर के कार्यक्रम में पीएम के अलावा क्या आपको गरीब किसान दिखा? आदिवासी प्रेसिडेंट दिखे? राष्ट्रपति के लिए जगह नहीं थी।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में न्याय शब्द हमने इसलिए जोड़ा है क्योंकि हम आपके साथ न्याय की बात करना चाहते हैं। देश को जोड़ने की बात करना चाहते हैं और एकता की बात करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन और देश की जनता एक साथ खड़ी हो जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंदौली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


