we are fighting invisible forces- cm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यादव कुनबे में नहीं थम रही कलह, सीएम ने कहा- हम अदृश्य ताकतों से लड़ रहे हैं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 07:30 AM (IST)
यादव कुनबे में नहीं थम रही कलह, सीएम ने कहा- हम अदृश्य ताकतों से लड़ रहे हैं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के यादव कुनबे में मैच बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। समय-समय पर इस विवाद को हवा मिल जा रही है। मुलायम सिंह राजधानी में सरकार के मंत्रियों को बुलाकर जहां यह कह रहे है की पार्टी में कुछ भी मतभेद नहीं है वही इसी क्रम में सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने पारिवारिक कलह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने पारिवारिक विवाद का ज़िक्र किये बिना ही कहा कि कुछ दिन पहले हम नंबर वन पर थे, लेकिन आज हम किस नंबर पर हैं यह किसी को नहीं पता है। सीएम ऩे आगे कहा कि हम इस समय अदृश्य ताकतों से लड़ रहे हैं, लेकिन कैसे लड़ रहे हैं ये समझ में नहीं आ रहा है। सीएम के इस बयान को यूपी चुनाव की सपा की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement