जैसलमेर। मूल सागर गांव में स्थित तुलसी गौशाला में चिकित्सा वार्ड के टीन सेट जिसका निर्माण कविता कैलाश खत्री के सहयोग से किया गया। इसका विधिवत मोली बांधकर जितेन्द्रसिंह अध्यक्ष नगर विकास न्यास ने लोकापर्ण किया व चिकित्सालय में भर्ती गौवंश की जानकारी डॉ.वासुदेव गर्ग से प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी,सभापति नगर परिषद् कविता कैलाश खत्री,कैलाश खत्री,पार्षद ईश्वरी भाटिया,जे.पी.व्यास सी.ए. उपस्थित थे। कामधेनु गौधाम मन्दिर,तुलसी गौशाला मूलसागर में डॉ.जितेन्द्रसिंह,अध्यक्ष नगर सुधार न्यास,जैसलमेर, छोटूसिंह भाटी विधायक,जैसलमेर,कविता कैलाश खत्री सभापति,नगर परिषद्,जेसलमेर ने विधिवत पूजा अर्चना की, तुलसी गौशाला के अध्यक्ष मानव व्यास ने अतिथियो का तिलक लगाकर स्वागत किया, अतिथियो ने गौशाला के बाड़ो का निरिक्षण किया व थारपारकर व कांकरेज नश्ल सुधार कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।
अतिथियो ने गौशाला में पोधारोपण किया व गौशाला में चलाये जा रहे आर्थरन ओरगेन्किस के पार्थ जगाणी से वर्मी कम्पोजड खाध के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही प्रायोगिक रुप से गौशाला में आजोन फर्न प्रोजेक्ट की भी जानकारी प्राप्त की। गौशाला में मुकेश वासु द्वारा अपने दादा दादी की स्मृति में बनाई किशन गंगा गौ प्याऊ का भी लोकापर्ण अतिथियों द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण के बाद अतिथियो कों स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उपाध्यक्ष मेहताबसिंह ने गौशाला के विस्तार की कड़ी में अतिरिक्त जमीन आवंटन के बाद उसमे बनाये जाने वाले अत्याधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित पशु चिकित्सालय के बारे में जानकारी दी।