Water crisis at more than two dozen village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 4:29 PM (IST)
जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट
नूहं। चार दशक से दो दर्जन गांवों के लोगों की प्यास बुझाने वाले खानपुरघाटी गांव में बिजली विभाग के एस डी ओ की मनमानी के चलते अचानक पीने का पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव की महिलाएं-छोटे बच्चे पानी के लिए दर-दर भटक रहे है। गांव के लोग बिजली एस डी ओ की मनमानी के खिलाफ सडक़ पर जाम लगाने की तैयारी कर रहे है। बिजली विभाग के नगीना एस डी ओ ने चार दिन पूर्व अवैध कनेक्शन का बहाना लगा कर बिजली ट्रांसफार्मर को अरबन से काट कर ग्रामीण फीडर से जोड़ा था। जिसका गांव की पंचायत ने काफी विरोध कर वाटर सप्लाई ट्रांसफॉर्मर को अरबन फीडर से जुड़े रहने की मांग की थी। बिजली एक्सईन सतवीर यादव ने भी पंचायत के अनुरोध को मानते हुए एस डी ओ को ट्रांसफॉर्मर को अरबन फीडर से ही जुड़े रहने के आदेश दिए थे। इस सबके बाद भी एस डी ओ ने अपनी मनमानी करते हुए वाटर सप्लाई को शहर से काट कर ग्रामीण शिकरावॉ फीडर से जोड़ दिया। गांव के कार्यकारी सरपंच रहीमुदीन,पंच समसू,मौहब्बत,शल्ली,ताहीर हुसैन आदि का कहना है कि बिजली एस डी ओ ने जान-बूझ कर गांव में पेयजल संकट पैदा किया है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement