Voices against Akhilesh yadav in UP after uip polls Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर EXCLUSIVE: सपा में उठने लगी अखिलेश के खिलाफ आवाज, मुलायम को फिर से कमान सौंपने की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 11:10 AM (IST)
खास खबर EXCLUSIVE: सपा में उठने लगी अखिलेश के खिलाफ आवाज, मुलायम को फिर से कमान सौंपने की मांग
यह अलग बात है कि लखनऊ छावनी सीट पर सपा संस्थापक की रैली के बावजूद उनकी बहू अपर्णा चुनाव हार गई लेकिन यह भी स्थापित तथ्य है कि इस क्षेत्र में सपा का कोई जनाधार नहीं था। राय ने समाजवादी परिवार में हुए झगड़े में अखिलेश के पक्षधर रहे पार्टी नेता रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि रामगोपाल या तो अपनी गलतियों को स्वीकार करें, नहीं तो पार्टी को उनके साथ वही करना चाहिए जो वह दूसरों के साथ किया करते हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि किसी भी चुनाव में सपा की हार होने पर रामगोपाल हारे हुए बूथों का रिकार्ड निकलवाकर उन पर तैनात कार्यकर्ताओं को परेशान करते थे। राय ने कहा कि रामगोपाल पर भाजपा के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगता था। चुनाव के नतीजे आने के बाद यह शक और पुख्ता हो गया है। इस बीच, जसवंतनगर सीट से एक बार फिर चुने गए शिवपाल ने ट्वीट करके कहा है हम फिर लड़कर जीतेंगे।

[ एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की की हत्या कर की आत्महत्या]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement