Two Senior IPS Officers Transferred in UP, Prashant Kumar Appointed as New ADG of Agra Zone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशांत कुमार बने आगरा जोन के नए एडीजी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 08:33 AM (IST)
यूपी में दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशांत कुमार बने आगरा जोन के नए एडीजी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में लगातार फेरबदल का दौर जारी है। शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एस.के. भगत को आगरा जोन के एडीजी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार, एस.के. भगत, आईपीएस-आरआर-1998, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा के पद पर तैनात थे, उन्हें अब मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। वहीं, प्रशांत कुमार, आईपीएस-आरआर-2000, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उ.प्र., लखनऊ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इस प्रशासनिक बदलाव में नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से लेकर लखनऊ और बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कई रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है। लक्ष्मी सिंह पिछले करीब चार वर्षों से गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
इसी क्रम में लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। वहीं, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा अब लखनऊ जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ रेंज भेजा गया है।
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रेंज स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने और चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले दिनों में और भी तबादले होने की संभावना जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement