Vindhyachal pandas afraid from raibareli’s jhanjhariya Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रायबरेली के झांझरियों से भय खाते हैं विंध्याचल के पण्डे

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 6:22 PM (IST)
रायबरेली के झांझरियों से भय खाते हैं विंध्याचल के पण्डे
प्रदेश के रायबरेली और सुल्तानपुर के बैसवारों (झांझरियों) की टोली झाल, मंजिरा के साथ पंचमी तिथि से विंध्याचल में आना शुरू होती है। झांझरियों की टोली जैसे-जैसे मां विंध्यवासिनी धाम के निकट पहुंचती है वैसे उनकी भक्ति का उन्माद बढ़ता जाता है। जैसे एक मां से बिछड़ा बालक मां से मिलने के लिए लालायित रहता है। किंवदंतियों के अनुसार इन्ही झांझरियों में से एक धानू भगत थे, जिनके भक्ति से कालांतर में रीझकर माँ विंध्यवासिनी उनके साथ जाने लगी थीं। उस समय विंध्याचल के पण्डा धानू भगत से मां को विंध्याचल में ही रूकने के लिए अनुनय विनय किए थे। इस प्रकार धानू भगत के प्रार्थना पर मां विंध्यवासिनी विंध्य क्षेत्र में रुकीं। आज भी देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में सरनाम विंध्याचल के पण्डा यदि किसी से भय खाते हैं तो रायबरेली और सुल्तानपुर के झांझरियों से। पंचमी तिथि से झांझरियों के आने पर आज भी पण्डा व विंध्याचलवासी भयभीत रहते हैं कि कहीं उनकी पगली भक्ति पर मां रीझ कर फिर से उनके साथ न चल दें।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement