पंचमी तिथि से ढक दिया जाता था चेहरा
झांझरियों के पगली भक्ति से रीझकर
कहीं मा उनके साथ न चल दें इन्ही भावनाओं और संभावनाओं के कारण नवरात्र के पंचमी
तिथि से मां विंध्यवासिनी का चेहरा ढक दिया जाता था। हालांकि वह परंपरा अब लगभग
समाप्त हो गयी है। दूसरी मान्यता के अनुसार मां विंध्यवासिनी विंध्य क्षेत्र में
कुंवारी कन्या के रूप में विराजमान हैं। किंवदंतियों के अनुसार मां घोषणा की थी कि
उनसे जो बलशाली होगा उसके साथ वह विवाह करेंगी। लेकिन मां विंध्यवासिनी से बलशाली
संसार में दूसरा हुआ ही नहीं। मां के सिर पर कोई सिन्दूर न चढ़ा दे इसलिए पहले मां
का सिर ढका जाता था। क्योंकि उस समय चरण स्पर्श पर प्रतिबंध नहीं था। आज भी
महिलाएं मां चरणों में सिन्दूर चढ़ाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में अपने साथ ले
जाती है।