मिर्जापुर। देश, विदेश से मां
विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों को नियंत्रित करने वाले
विंध्याचल के पंडे रायबरेली और सुल्तानपुर के झांझरियों से भयभीत रहते हैं।
क्योंकि कालांतर में एक झांझरिये की भक्ति भावना से प्रसन्न होकर मां विंध्यवासिनी
उनके साथ चल दी थीं। इसके बाद विंध्यक्षेत्र के पंडों में खलबली मच गयी। किसी
प्रकार पंडों और झांझरियों यानी बैसवार जाति के लोगों के मान मनौव्वल के बाद मां
विंध्यवासिनी यहां रुकीं। तब से पंडों को पता है कि झांझरियों की मां के प्रति
पगली भक्ति उनसे कहीं ज्यादे है। इसलिए पंचमी से मां के दर्शन पूजन के लिए आने
वाले झांझरियों के कुनबों को लेकर तीर्थपुरोहित परेशान रहते हैं।