Villagers protest against Nuvocos anti-promise-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यूवोको की वादा खिलाफी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 5:43 PM (IST)
न्यूवोको की वादा खिलाफी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के भावलिया स्थित न्युवोको सीमेंट प्लांट प्रबंधन की वादा खिलाफी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है आक्रोशित ग्रामीणों का फैक्ट्री के मुख्य गेट सहित अन्य दो गेटों कि सुबह से ही प्रदर्शन जारी है फेक्ट्री प्रबंधन के द्वारा 2011 से हुए लिखित समझौते के बाद भी क्षेत्र के 16 व्यक्तियों को मुवावजे के तौर पर नौकरी नहीं दिए जाने से क्षेत्रवासियों में में आक्रोश देखा जा रहा है
मौके पर ग्रामीणजनों के साथ ही फाचर अहिरान सरपंच शैलेश अहीर, अरनिया जोशी ग्राम पंचायत के गजेंद्र पालीवाल, टाई ग्राम पंचायत के प्रहलाद गुर्जर सहित अन्य जन प्रतिनिधि व ग्रामीण महिलाएं भी है मौजूद।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि वादा खिलाफी के चलते अब तो उन्हे स्थानीय प्रशासन पर भी विश्वास नहीं।
फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा बार बार वादा खिलाफी को लेकर शुक्रवार सुबह से ही युवाओं तथा महिलाएं भी लामबंद होकर व्यक्त कर रहे है अपना आक्रोश। इधर मौके पर चल रहे धरना आंदोलन को देखते हुए सदर थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मौजूद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement