Villagers MLA problems exposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं को अवगत कराया

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 9:19 PM (IST)
ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं को अवगत कराया
नादौती। विधायक घनश्याम महर ने विगत दो दिनों में विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुन निराकरण की दिशा में अधिकारियों से मोबाईल पर सम्पर्क कर निराकरण के लिए कहा। इस दौरान टोडाभीम उपखण्ड मुख्यालय पर अग्रेसेन चेतना यात्रा के विधायक ने शनिवार को कैमरी, नादौती, मान्नौज, टोडाभीम, पदमपुरा, बैरोज, खोर्रा, गोरडा, कस्बा शहर, खूडाचैनपुर, सोप, मिलकसराय, कुंजेला सहित दर्जनों गांवों के जन सम्पर्क दौरे के दौरान ग्रामीणों ने नादौती व टोडाभीम क्षेत्र में वर्तमान में फैल रही मौसबी बीमारियों की जानकारी देत हुए बताया कि दूर दराज गांवों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम गरीब लोगों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि टोडाभीम, नादौती, गुढ़ाचन्द्रजी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में चिकित्सकों के अधिकांश पद रिक्त पड़े है। जिसकी वजह से आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर विधायक महर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी से वार्ता कर समस्या से अवगत कराते हुए क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सालयों में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ कस्बा शहर में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण की दिशा एक चिकित्सक लगवाने के लिए कहा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement