Villagers heard Choupal SDM Problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौपाल में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:36 AM (IST)
चौपाल में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाडा पंचायत समिति की जौंला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर शुक्रवार की रात को रात्रि चोपाल का आयोजन हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों ने समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देष दिए। रात्रि चोपाल में 22 परिवाद दर्ज हुए। अधिकतर परिवाद रास्तों पर अतिक्रमण के संबंध में थे। एसडीएम रघुनाथ ने अतिक्रमण के संबंध में 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाओं, रास्ता खोलों अभियान की जानकारी दी तथा अतिक्रमण चिन्हित कर अभियान में सभी अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव के लोगों ने जौंला में पानी की टंकी एवं बोरिंग होने के बाद भी इसे नहीं भरे जाने की शिकायत पर सरपंच एवं सचिव को सात दिन में पानी की टंकी की समस्या का समाधान करने के निर्देश्र दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना में नाम जुडवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में से गांव के 26 लोगों के नाम काटे जाने सहित अन्य समस्याएं बताई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान का भरोसा दिलाया। चोपाल में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, माध्यमिक, विकास अधिकारी चौथ का बरवाडा, तहसीलदार चौथ का बरवाडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement