Vikram Cricket Academy side spin trapped in-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिरकी के जाल में फंसी विक्रम क्रिकेट अकादमी की टीम

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 8:21 PM (IST)
फिरकी के जाल में फंसी विक्रम क्रिकेट अकादमी की टीम
सोनीपत। शुगर मिल फाटक के पास स्थित विक्रम क्रिकेट अकादमी मैदान में मंगलवार को मेजबान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। गन्नौर के महादेव क्रिकेट क्लब ने विक्रम क्रिकेट अकादमी की टीम को 57 रनों से मात दे दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महादेव क्रिकेट क्लब की शुरूआत खराब रही। परन्तु मोहित के 59, अनिल काला के 49 और राहुल सैनी के 30 रनों की बदौलत महादेव क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रनों के स मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। विक्रम क्रिकेट टीम की तरफ से सुमित ने 4 और अभि ने 3 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्रम क्रिकेट क्लब की टीम ने विक्रम खत्री के 58 रनों की बदौलत एक समय 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। परन्तु बाद में अनिल काला और राहुल सैनी की फिरकी में फंसकर पुरी टीम 150 रन बनाकर आल आउट हो गई। अनिल काला ने जहां 3 विकेट चटकाए, वहीं राहुल सैनी, रोहित, अनिल आंतिल ने 2-2 विकेट लेकर मेजबान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement