बीजेपी की विजय संकल्प रैली, अमित शाह, केशव मौर्य करेंगे संबोधित
khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 08:33 AM (IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर
उप्र रहेंगे।
अमित शाह
सुबह 11 बजे सैफई
हवाई पट्टी पर विशेष वायुयान से पहुंचेंगे तथा सड़क मार्ग से 11.30 बजे इटावा पहुंचेगे। राष्ट्रीय
अध्यक्ष दोपहर 12 बजे
नुमाईश मैदान इटावा पहुंचेंगे तथा पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद
अमित शाह विशेष वायुयान द्वारा 3.15 बजे लखनऊ पहुंचेगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं 4 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय
पर पहुंचेगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में सम्मिलित
होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि 9 बजे नई दिल्ली के लिये प्रस्थान
करेंगे। प्रदेश
अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य 27 अक्टूबर को इटावा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के
साथ इटावा नुमाईश मैदान में विजय संकल्प रैली में भाग लेंगे।
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक