Advertisement
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की हरियाणा में हुक्काबार पर प्रतिबंध की मांग

उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए हरियाणा सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा शुरू की गई नशा मुक्त अभियान की कार्य योजना के सराकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इस मुहिम से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तो हो ही रही है, साथ ही लोगों में नशाखोरी के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। सभी सरकारी मेडिकल कालेजों में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति वार्ड खोले गए हैं। हर जिले के सिविल अस्पताल में भी नशा मुक्ति केंद्र खोले जा रहे हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आज आम जनमानस नशाखोरी के खिलाफ लामबंद हो रहा है और सरकार की मुहिम में कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर सामान्य गृहिणियां तक सहयोगी बन रही हैं।
पत्र में गुप्ता ने गत माह पिंजौर के गांव मंडावाला में एक नशा मुक्ति केंद्र में किए गए निरीक्षण का जिक्र करते हुए प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की भी सराहना की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधान सभा में अनेक बार विधायकों ने हरियाणा में नशों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की है। इस विषय पर अनेक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी विधान सभा में आए हैं तथा सरकार ने नशा रोकने के लिए आश्वासन दिया है।
प्रदेश के शहरों में चल रहे रेस्तरां, बार, कैफे और होटलों में युवाओं को हुक्का के माध्यम से ड्रग का सेवन करवाए जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं। इन हुक्काबारों में सेब, मिंट, चेरी, चॉकलेट, नारियल, मुलेठी, कैपचिनो और तरबूज के फ्लेवर उपलब्ध करवाए जाते हैं। नवयुवक इन फ्लेवर के झांसे में आकर इनके आदी हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हुक्के में एसीटोन, अमोनिया, नैफ्थेलैमिन, मैथोनॉल, पाइरीन, डाई मैथिल, नाइट्रो सैमीन, नैफ्थैलीन, केडमियम, कार्बन डाइमोनो आक्साइड, बेंजोपाइरीन, वाइनिल क्लोराइड, हाइड्रोजन साइनायड, टोल्यूडिन, युरेथैन, फिनोल समेत 40 से अधिक रसायन होते हैं। इनसे कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारी होने की आशंका प्रबल होती है। इससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, लंग्स कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, हृदय रोग हो जाते हैं। हुक्के से हल्का सा भी कश लगाने पर धुआं सीधे फेफड़े तक पहुंचता है।
ये हुक्काबार हमारी युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़े खतरे हैं। समय रहते हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इन पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसलिए इन हुक्काबारों को पंचकूला समेत हरियाणा के सभी शहरों में प्रतिबंधित किया जाए। यह प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा संबल साबित होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


