MP Dharambir Singh Announces Rs 30 Lakh for the Development of Bhiwani District Bar; Previously Contributed Rs 20 Lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिवानी जिला बार के विकास के लिए सांसद धर्मबीर सिंह ने की 30 लाख रुपये देने की घोषणा, पहले भी दे चुके हैं 20 लाख

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 5:46 PM (IST)
भिवानी जिला बार के विकास के लिए सांसद धर्मबीर सिंह ने की 30 लाख रुपये देने की घोषणा, पहले भी दे चुके हैं 20 लाख
भिवानी। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी जिला बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने इससे पहले भी अपनी सांसद निधि से जिला बार के विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किए थे। इस तरह बार एसोसिएशन के विकास के लिए सांसद की ओर से अब तक कुल 50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की जा चुकी है। सांसद धर्मबीर सिंह जिला बार कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। जिला बार में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। नवनिर्मित न्याय द्वार का किया अवलोकन
इस दौरान सांसद ने न्यायालय के नवनिर्मित 'न्याय द्वार' गेट नंबर-1 का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने बार परिसर में हुए निर्माण कार्यों को देखा और बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला बार में सुविधाओं का विस्तार अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए भी उपयोगी होगा।
सांसद की ओर से अतिरिक्त 30 लाख रुपये देने की घोषणा के बाद बार परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है।
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी अधिवक्ताओं के साथ संवाद में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़, अविनाश सरदाना, बी.बी. जैन, ब्रह्मानंद, कांति चन्द्र कौशिक, बजरंग लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, नीरज भारद्वाज, राजेश तंवर, मनमोहन भूरटाना, संजय सोनी, सुमित जांगड़ा, राजीव गौड़, सुरेश मेहता, शमशेर दहिया, राजेंद्र वर्मा, परमहंस चोपड़ा, केंद्र मनी, कुलदीप शर्मा, महेश भारद्वाज, श्रीकांत भारद्वाज, मनीष चौहान और रोशन लाल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement