victorious tank on the plaza-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत माता चौक पर रखा गया विजयी टैंक

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:11 PM (IST)
भारत माता चौक पर रखा गया विजयी टैंक
श्रीगंगानगर। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सैना द्वारा अपने पराक्रम से पाकिस्तान को हराकर गंगानगर के नग्गी बॉर्डर से लाया गया। अमेरिका निर्मित पेटोन टैंक को आखिर लम्बी जद्दोजहद के बाद जिला प्रशासन ने जिला परिषद से भारत माता चौक पर स्थापित कर दिया है। पैटन टैंक को जिला परिषद से भारत माता चौक पर रखने के लिए कई संसाधनों का इस्तेमाल किया गया। वहीं हैरानी की बात तो यह है की पैटन टैंक को रखने के लिए सेना के पास तमाम उपयुक्त संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी जिला प्रशासन ने इसे स्थापित करवाने के नाम पर दो लाख रूपये का बजट खर्च कर दिया है। जानकारी के अनुसार सैना इस टैंक को अपने संसाधनों से निशुल्क स्थापित करने को तैयार थी, मगर जिला प्रशासन ने इसे स्थापित करने के लिए किसी फर्म को जिम्मा सम्भाल जिसने ना केवल अपने संसाधनों का दो लाख रूपये किराया लेना बताया है बल्कि ऐतिहासिक टैंक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। हालांकि पैटन टैंक को भारत माता चौक पर रखने से लोगों को इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिलेगी। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement