उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 30 नवंबर को आएंगे कुरुक्षेत्र, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों से होंगे रूबरू

एनआईटी कुरुक्षेत्र ने भी इस बारे में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा था, "एनआईटी कुरुक्षेत्र का 20वां कन्वोकेशन 30 नवंबर को होने वाला है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।"
दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन छात्रों को उनके अकादमिक और पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह अवसर संस्थान के विद्यार्थियों के लिए यादगार होगा, क्योंकि उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी से करियर बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
कुरुक्षेत्र का यह दौरा उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति गहरी रुचि और समर्थन को दर्शाता है। उनके दौरे से न केवल छात्रों, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के महत्व को बढ़ावा मिलेगा।
उपराष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर अधिकारी और आयोजन समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। समारोह के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विद्यार्थियों और आम जनता के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा कि वे उपराष्ट्रपति से सीधे मिलें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


