Veterinary University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेटरनरी विश्वविद्यालय को मिले 16.32 करोड़ रूपए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:53 PM (IST)
वेटरनरी विश्वविद्यालय को मिले 16.32 करोड़ रूपए
बीकानेर। राज्य सरकार ने पशुपालन आयोजना मद में वेटरनरी विश्वविद्यालय को वर्ष 2016-17 की तिमाही के लिए 16 करोड़ 32 लाख रूपये की राशि का आवंटन किया है। वर्ष 2016-17 के लिए विश्वविद्यालय को 65.31 करोड़ रूपये राशि मंजूर की गई है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने बताया कि अक्टूबर से दिसम्बर 2016 की तिमाही में इस बजट का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्देशन और प्रसार मद में गैर-संवेतन सहायता अनुदान में 1.63 करोड़ रू. तथा संवेतन में 7.53 करोड़ व पूंजीगत परिसम्पतियों के सृजन के लिए 56 लाख रू. राशि मंजूर की गई है। अनुसूचित जाति हेतु विशिष्ठ संघटक योजना के अन्तर्गत गैर-संवेतन में 1.72 करोड़ रू., संवेतन में 1.23 करोड़ तथा पूंजीगत परिसम्पतियों के सृजन के लिए 7.88 लाख रू. राशि स्वीकृत की गई है। जनजाति उपयोजना मद में गैर-संवेतन में 1.20 करोड़ रू. संवेतन में 1.73 करोड़ रू. तथा पूंजीगत परिसम्पतियों के सृजन के लिए 61.75 लाख रू. राशि मंजूर की गई है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की स्थापना का बजट 15 करोड़ रू. राशि था जो कि वर्ष 2015-16 से बढक़र 135.06 करोड़ रू. हो गया। विश्वविद्यालय अपनी स्थापना से ही विश्रय अनुशासन को लागू करने के प्रति सतर्क रहा जिसके फलस्वरूप बजट अब 10 गुना से अधिक हो गया है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में पाक,  LoC पर बुलाए कमांडो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement