जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने फुलेरा में मालगाडिय़ों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यहां करीब 26 करोड़ रुपए की लागत से वेगन केयर कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। मदार, अजमेर से 22 कर्मचारी एवं 2 सुपरवाइजर फुलेरा लगाए गए हैं। यहां नाकारा पड़ी मालगाडिय़ों को उपयोग के लिए तैयार कर फिर से पटरी पर दौड़ाया जाएगा। फुलेरा वेगन केयर कॉम्प्लेक्स को प्रतिमाह 16 कंटेनर एवं 2 ब्लॉस्ट (रोडिय़ां ढोने वाली) गाड़ी मरम्मत के लिए मिलेंगी। जैसे ही कोई मालगाड़ी यहां आएगी। रेलकर्मी 6 घंटे में उसकी जांच करेंगे। यदि किसी वेगन में अधिक खराबी है तो उसे अलग कर लिया जाएगा और उसे सम्पूर्ण सुविधायुक्त शेड में मरम्मत की जाएगी। शेड में वेक्यूम सहित इलेक्ट्रोनिक यंत्र भी हैं। ब्लॉस्ट (रोडियां भरी) मालगाड़ी एवं कंटेनर की मरम्मत शुरू भी कर दी गई है। मदार से और स्टाफ आने के बाद मालगाड़ी के डिब्बों की भी मरम्मत शुरू की जाएगी। मालगाडिय़ों की 30-35 दिन बाद जांच की जाती है। पहली 30 दिन या 6000 किलोमीटर चलने पर एवं दूसरी 35 दिन बाद या 7500 किलोमीटर चलने पर। इसके बाद मालगाड़ी को वेगन केयर कॉम्म्प्लेक्स भेजा जाता है। कॉम्प्लेक्स में मालगाडिय़ों की मरम्मत के लिए पांच ट्रैक बिछाए हैं। ट्रेक 11 से 13 पर मालगाड़ी की जांच एवं 14 व 15 पर मरम्मत की जाएगी। कार्य व्यवस्थित होने के बाद लगभग 100 कर्मचारी और फुलेरा आएंगे। इससे न केवल रेलवे में फुलेरा का रुतबा बढ़ेगा, बल्कि चहल-पहल भी बढ़ेगी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी