varanasi to ramnagar bridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन सरकार निगल चुके पुल को चौथी की दरकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 12:19 PM (IST)
तीन सरकार निगल चुके पुल को चौथी की दरकार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अति महत्वपूर्ण गंगा पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल को अब अपने उद्धार के लिए आने वाली सरकार से उम्मीद है। वाराणसी को रामनगर से जोड़कर काशी के विस्तार का सबब बनने का माद्दा रखने वाला ये पुल विगत तीन सरकारों से नाउम्मीद हो अब भावी सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठा है। गौरतलब है कि यह पुल वाराणसी के विस्तार के लिए अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही है। इस पुल का निर्माण भी शुरू हो गया पर गत पन्द्रह वर्षों से बन रहे इस पुल का काम कब पूरा होगा इसकी किसी को जानकारी नहीं है। हो ना हो ये पुल सरकार की मंशा और योजनाओं के अमलीकरण पर सवालिया निशान जरूर लगा रहा है?

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement