Uttaranchal Youth Conference in Ladnun today: Cabinet Minister Colonel Rajyavardhan Rathore will inaugurate it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाडनूं में उत्तरांचल युवा सम्मेलन आज: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे उद्घाटन

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 6:39 PM (IST)
लाडनूं में उत्तरांचल युवा सम्मेलन आज: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ करेंगे उद्घाटन
खास खबर। लाडनूं राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ रविवार, 12 अप्रैल को लाडनूं के प्रवास पर रहेंगे। वे यहाँ आयोजित होने वाले 'उत्तरांचल युवा सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3:00 बजे आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा ऊर्जा को एक नया और साझा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कर्नल राठौड़ युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़ने और नवाचारों के जरिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement