Advertisement
उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

पत्थरबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरियागंज के एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के ही बहराइच में 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बाद में एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घर, दुकान, अस्पताल, बाइक और कारों में आग लगा दी गई। पुलिस के अनुसार, 13 से 16 अक्टूबर के बीच छह नामजद समेत लगभग 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज किए गए। इस मामले में 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिद्धार्थ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


