Advertisement
उत्तर प्रदेश : रमजान से पहले रायबरेली में चला लाउडस्पीकर जांच अभियान

पुलिस ने बताया कि यह जांच अभियान नियमित रूप से चलता रहता है। रमजान के कारण यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई मानकों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर मामले को लेकर समय-समय पर अभियान चलता रहता है।
बीते दिनों मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा था कि चंद्र दर्शन के आधार पर मार्च से रमजान का महीना प्रारंभ हो रहा है। कई क्षेत्रों से धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत मिल रही है। इस पर तत्काल कार्रवाई करें। धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो नोटिस दें, समन्वय से लाउडस्पीकर उतरवाएं, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा था कि पर्व-त्योहार में शासन/प्रशासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। परंपरा के विपरीत किसी नए आयोजन को अनुमति न दें। कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह संवेदनशील अवसर है। कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रायबरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


