Advertisement
उत्तर प्रदेश : कानपुर और बुलंदशहर में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ अनूपशहर क्षेत्र में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वे लगातार वांछित चल रहे थे। पिछले साल अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपए भी हड़पे थे।
वहीं, कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, मुठभेड़ के बीच दो अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी की पहचान गोंडा जिले के रहने वाले नियाज अहमद उर्फ छुटकन के रूप में की गई।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी ने 8 जनवरी को केशवपुरम में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात कबूली। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


