Uttar Pradesh: Five killed in Kaushambi after a mound of soil collapsed in a pond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश : कौशांबी में तालाब की मिट्टी का टीला ढहने से पांच की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अप्रैल 2025 7:17 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : कौशांबी में तालाब की मिट्टी का टीला ढहने से पांच की मौत
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार को तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही आठ लोग मिट्टी का टीला ढहने से दब गए। इनमें पांच की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कौशांबी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार को तालाब में मिट्टी खोदने के लिए आठ लोग गए थे। टीला ढह जाने के कारण सभी दब गए। इनमें पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। उन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मिट्टी में दबे सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर पांच को मृत घोषित किया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। तभी टीला ढह गया और यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सीओ के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना, इसके साथ ही क्षेत्रीय टीम को मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement