Advertisement
उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

घायलों में मनोज कुमार (25) निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा, धौलपुर, उनकी पत्नी रानी (32) और चार वर्षीय पुत्र जयदीप शामिल हैं। मृतकों में दिनेश कुमार (45) एवं उनकी पत्नी सुनीता (40) निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा, धौलपुर की पहचान हो चुकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बाकी बचे लोगों की पुलिस शिनाख्त कर रही है।
पुलिस के अनुसार ईको चालक सुरक्षित है। सभी यात्री एक ही परिवार के नहीं थे, बल्कि अलग-अलग स्थानों से सवार हुए थे। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे 141 माइलस्टोन के पास हरियागढ़ी के निकट हुआ, जब एक ईको वैन में पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को हादसे की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचा। इको वैन में 13 लोग सवार थे। इलाज के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है। इको वैन ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


