Uttar Pradesh: Dalit family attacked in Basti over road blockade, case filed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश : बस्ती में रास्ता खाली कराने को लेकर दलित परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 10:35 AM (IST)
उत्तर प्रदेश : बस्ती में रास्ता खाली कराने को लेकर दलित परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज
बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में मंदिर दर्शन से लौट रहे एक दलित परिवार पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, दलित परिवार ऑटो से मंदिर से लौट रहा था, तभी रास्ते में विशेष समुदाय के लोग बकरियां चरा रहे थे। रास्ता खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। विशेष समुदाय के लोगों ने दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दलित परिवार के कई सदस्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस टीम भेजी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव के लोगों को समझाया जा रहा है जिससे गांव में कोई घटना न घटे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है, साथ ही उनकी लोकेशन पता की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ भी की जा रही है। कहीं पुरानी रंजिश को लेकर तो विवाद नहीं चल रहा है? जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टि में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement