Advertisement
उप्र बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से होंगी शुरू

इस बार परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का आवंटन सॉफ्टवेयर से किया गया है। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी। बिना कैमरे वाले स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा में नकल रोकना हालांकि लंबे समय से बोर्ड के लिए चुनौती बना हुआ है।
इसको देखते हुए बोर्ड ने कई बदलाव किए गए हैं। स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इस बार सभी स्कूलों को अंक दिए गए हैं। जहां जितने संसाधन हैं उस स्कूल को उतने ही ज्यादा अंक मिले हैं। इन अंकों के आधार पर एक मेरिट तैयार की जा रही है और उसके आधार पर केंद्रों का निर्धारण होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


