up board 2017 result will come in june first week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी बोर्ड 2017: जून के पहले हफ्ते आएगा रिजल्ट, यहाँ देखे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 5:15 PM (IST)
यूपी बोर्ड 2017: जून के पहले हफ्ते आएगा रिजल्ट, यहाँ देखे
अमरीश मनीष शुक्ल,इलाहाबाद। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियो का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के संकेत दे दिए है. बोर्ड की और से बताया गया है की जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित होंगे. हांलाकि की बोर्ड अधिकारियो ने कोई डेट तो फिक्स नहीं की। लेकिन सम्भावना व्यक्त करते हुए बताया की 6 या 7 जून को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यहाँ देखे रिजल्ट आप यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम को घोषित होने पर (लिंक - upresults.nic.in ) पर देख सकते है. यहाँ बोर्ड द्वारा सबसे पहले रिजल्ट
अपडेट किया जायेगा. दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक जो पेज खुल कर आएगा. वहा आपको अपना रोल नंबर और नाम भरकर फ़ॉर्मेल्टी पूरी करनी होगा। upresults.nic.in
http://results.gov.in
http://www.upmsp.edu.in
http://www.sarkariresult.com
ऊपर दिए इन लिंको का इस्तेमाल का आप रिजल्ट घोषित होने परयहाँ से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे । बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट समेत यह लिंक आपको रिजल्ट के लिए भटकने से बचाएँगे और आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन, टैबलेट वो लैपटॉप पर इन लिंको से रिजल्ट देख सकेंगे।
एक नज़र बोर्ड़ की परीक्षा पर
यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षा देर से हुई और ऐसी वजह से रिजल्ट भी देरी से घोषित हो रहा है. यूपी बोर्ड़ की परीक्षा में इस बार प्रदेशभर के 55 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। हाई स्कूल 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 21 अप्रैल के बीच हुई. 27 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ, जो लगभग समाप्त हो चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement