up journalists in trouble -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में पत्रकार पर जानलेवा हमला

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 5:55 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में पत्रकार पर जानलेवा हमला
कानपुर। सरकार चाहे लाख दावे करे कि हम पत्रकारों को पूरी सुरक्षा देंगे लेकिन दावे खोखले साबित हो रहे हैं । बीते एक साल में उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज़्यादा पत्रकारों पर हमले हो चुके है आधा दर्जन से ज़्यादा पत्रकारों की मौतें हो चुकी हैं । बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि जब चाहें पत्रकारों पर हमला कर देते हैं जिसकी एक बानगी आज कानपुर कोर्ट परिसर में भी देखने को मिली । कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया जब मुकदमे की पैरोकारी करने गये पत्रकार चंदन जायसवाल पर कचहरी परिसर में ही 6-7 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करदिया जिससे पत्रकार को गंभीर चोटें आई हैं । घायल पत्रकार ने एक वकील के चैम्बर में घुस कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हमले से कानपुर प्रेस क्लब में भारी आक्रोश फैल गया । घायल पत्रकार ने किसीं तरह एक वकील के चैम्बर में घुस कर जान बचाई । जब तक वकीलों ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाश मौके से भाग गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्रकार को गंभीर चोंटे आई है। पत्रकारों ने पुलिस से आक्रोश जताते हुए अपराधियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए । पुलिस के आलाधिकारियों ने पत्रकारों को सुरक्षा और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आस्वाशन दिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement