Unnao Police arrested three thieves, recovered 10 bikes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उन्नाव पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 05 जनवरी 2025 6:12 PM (IST)
उन्नाव पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
उन्नाव। उन्नाव पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुई दस बाइक बरामद की है। यह चोर गिरोह उन्नाव और आसपास के जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज नामक मास्टरमाइंड है, जो चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने का काम करता था। इसके साथ ही दो अन्य सहयोगी, अरमान और राजू शर्मा, भी शामिल थे। उन्नाव में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो अब अपने परिणाम दिखा रहा है। उन्नाव पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में, सदर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्नाव के तेजतर्रार एसपी की सख्त कार्यशैली ने पुलिस को अपराध और अपराधियों पर काबू पाने में मदद की है। उनकी कोशिशों से उन्नाव अब अपराधियों से भय मुक्त होता जा रहा है, और यह कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement