University Student elections preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 11:25 AM (IST)
यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां
आगरा। डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों की तारीख तीन दिसंबर को घोषित की जाएगी। तमाम छात्र संगठनों के लगातार पड़ रहे दबाव के बाद विवि ने तीन दिसंबर को छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस बार विवि अपने स्तर से कोई भी चूक नहीं करना चाहता। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आगरा के जिलाधिकारी गौरव दयाल से विवि के वाइस चांसलर और अधिकारियों की बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि विवि छात्र संघ चुनाव पहले 12 नवंबर को होने थे। इसके लिए विवि की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से पर्चे दाखिल किए जा चुके थे। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement