बस्ती। नगर थाना इलाके के फुटहिया चौकी से कुछ
दूरी पर झाड़ियों में अज्ञात अधेड़ का शव मिला मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने हत्या
कर शव को झाड़ियों में फेके जाने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले को लेकर
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव में सड़न होने के
कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट
मार्टम के लिए भेजा।