Uncontrolled trailer entered the house premises, major accident averted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनियंत्रित ट्रेलर मकान परिसर में घुसा, बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: सोमवार, 03 मार्च 2025 5:46 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रेलर मकान परिसर में घुसा, बड़ा हादसा टला
अनपरा। सिंगरौली-औड़ी मुख्य मार्ग पर बीती रात एक अनियंत्रित ट्रेलर मकान परिसर में जा घुसा, जिससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मकान में सो रहे सभी लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब सिंगरौली से औड़ी की ओर खाली आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बंजारा होटल के समीप मुख्य मार्ग से करीब 15 फीट नीचे उतरकर मकान परिसर में जा घुसा। हादसे के बाद मकान मालिक नरोत्तम माहोर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रेलर चालक व घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement