Advertisement
यूपी के मुजफ्फरनगर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

प्रत्यक्षदर्शी अंकित गौड़ ने बताया कि यहां पूरे दिन शराबियों का अड्डा लगा रहता है। आज शाम के समय गोली चली और हमने देखा कि वह एक-दूसरे के पीछे गोली चलाते हुए और गालियां देते हुए भाग गए, सात-आठ लोग होंगे। यहां पर पुलिस की कोई पेट्रोलिंग नहीं होती, जिससे ऐसी घटना हुई।
मुजफ्फरनगर न्यू मंडी की सीओ रूपाली राव ने कहा कि अग्रसेन बिहार में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची और पाया कि दो लोगों को गोली लगी है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर तीन टीमों का गठन किया गया है, जो स्थानीय खुफिया जानकारी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों और आरोपियों की पहचान और सत्यापन कर रही हैं। जिन दो लोगों को गोली लगी थी, उनमें से एक की मृत्यु हो गई है और दूसरा अभी उपचाराधीन है। जैसे ही वह ठीक हो जाएगा, उसे बयान देने के लिए बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना का कारण क्या था। जो लोग कैमरों में दिखाई दिए हैं, उनका भी सत्यापन किया जा रहा है। मृतक का नाम विशाल है और वह मेरठ का रहने वाला है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


