Two thieves arrested in dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की नजरों से बच रहे थे, दबोचे गए

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 5:27 PM (IST)
पुलिस की नजरों से बच रहे थे, दबोचे गए
धौलपुर। जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने फिर एक बार बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने धौलपुर जिले सहित यूपी और एमपी में भी दर्जनों वारदातें करना कबूल किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, परचून का सामान सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। सैंपऊ थाना प्रभारी ओमेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले दो हफ्ते पूर्व इलाके में चोरी की कई वारदातें हुईं। पुलिस और साइबर सैल एक्सपर्ट की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू किया तो लोकेशन खंगालकर राजू पुत्र फूली निवासी पुराना शहर धौलपुर और कृष्णा पुत्र वीरेंद्र निवासी कुकरसा, थाना जगनेर, यूपी को धर दबोचा। उनके कस्बे से पुलिस ने मोबाइलों के अलावा भारी तादाद में दुकानों से चुराया परचून का सामान बरामद किया है। चौधरी ने बताया कि दोनों बदमाश नकबजनी की वारदातें करने में खासे माहिर हैं। दोनों ने साथ मिलकर सैपऊ कस्बे में तीन दुकान, तसीमों में तीन दुकान, जगनेर में दो दुकान, घाटोली में दो दुकान, बाड़ी में तीन दुकान और धौलपुर शहर में लगभग आधा दर्जन दुकानों से चोरी करना कबूल किया है। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से ओर भी कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलास हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement