कुल्लू। भुंतर पुलिस ने वीरवार रात उत्तर प्रदेश के
दो व्यक्तियों से पौना किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस
ने चरस को अपने कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस
से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस के एक दल ने वीरवार रात को भुंतर- मणिकर्ण
मार्ग पर हाथीथान के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका
गया तो उसमें बैठे दो व्यक्तियों के पास से 775 ग्राम चरस बरामद हुई।
एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया दोनों
व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार और स्वर्णिम पांडेय के रूप में
हुई है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया
शुरू कर दी है।