Advertisement
कुल्लू में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव, 347 देवी-देवताओं को दिया गया निमंत्रण

भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा, "सभी को कुल्लू अंतरराष्ट्रीय विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। रघुनाथ जी कुल्लू के आराध्य देव हैं। लोग दूर-दूर से पैदल चलकर रघुनाथ जी से मिलने और अपनी बात रखने आ रहे हैं। हम इसे अपनी भाषा में 'चक्री' बोलते हैं। गांव में रघुनाथ जी को ठाकुर जी बोलते हैं क्योंकि विष्णु भगवान भी ठाकुर के रूप में माने जाते हैं।"
बता दें कि कुल्लू दशहरा की शुरुआत 17वीं शताब्दी में राजा जगत सिंह के समय हुई थी, जब उन्होंने भगवान रघुनाथ की प्रतिमा को अपनी गद्दी पर स्थापित किया था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यहां विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में नहीं बल्कि देवी-देवताओं के मिलन उत्सव के रूप में मनाई जाती है।
ढालपुर के कला केंद्र में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होती हैं, जिनमें पारंपरिक कुल्लवी नाटी, लोक नृत्य तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होती हैं। भव्य हिमालय की गोद में बसा कुल्लू वास्तव में हिमाचल प्रदेश के मुकुट का एक अनमोल रत्न है। यहां के अद्भुत प्राकृतिक परिदृश्यों की सुंदरता, लोगों का आतिथ्य सत्कार, विशिष्ट जीवनशैली और समृद्ध संस्कृति युगों-युगों से यात्रियों को मंत्रमुग्ध करती आ रही है।
इस घाटी की 'देव संस्कृति' आस्था, पौराणिक कथाओं और इतिहास का सुंदर संगम है, जो लौकिक और दैवीय शक्तियों के बीच एक अनूठा संबंध स्थापित करती है। वर्ष भर स्वास्थ्यवर्धक एवं सुखद मौसम वाला यह जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कुल्लू और मनाली, पार्वती घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य, 'ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क' की प्रचुर जैव विविधता, पहाड़ी शैली की प्राचीन मंदिर वास्तुकला और पूरे क्षेत्र में फैले ट्रैकिंग मार्गों के लिए जाना जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


