इलाहबाद। जीआरपी इलाहबाद कोतवाल मनोज कुमार सिंह को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की दो नाबालिक लड़कियां इलाहबाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में जनरल कोच में बैठी हुई हैं एवं दोनों नाबालिग है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल थाने से एसआई संजय पाल व महिला आरक्षी इंद्रावती पुलिस टीम के द्वारा ट्रेन के आने पर चेकिंग के लिए भेजा गया। ट्रेन के आने पर चेकिंग के उपरांत दो नाबालिग लड़कियां मिली। जिन्हें थाने लाकर पूछताछ किया गयाए तो लड़कियों का नाम आफरीन पुत्री जुम्मन निवासी मंगेलपुरी वाई ब्लाक शिवमंदिर के पास दिल्ली उम्र लगभग 12 वर्ए एवं काजल पुत्री जगदीश निवासी मंगेलपुरी वाई ब्लाक मकान न 319 शिव मंदिर के पास दिल्ली उम्र लगभग 13 वर्ष बताया उक्त दोनों लड़कियां घर से भागी हुयी है या किसी के द्वारा लायी जा रही थी गलत कार्यो में संलिप्त करने हेतु इसकी जांच की जा रही है।