सिरोही। जिले के रोहिडा गांव में दो गुटों में नाली की सफाई की लेकर छोटी सी बात को लेकर उपजे विवाद ने बडा रूप लिया और दोनों ही गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलओं सहित कुल 12 लोग घायल हो गए । घटना की जानकारी मिलने पर रोहिडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारीयों को दी जिसपर तहसीलदार पिण्डवाडा , पुलिसउपाधीक्षक देवाराम चैधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वही मामले ले तूल पकडा जिसपर एक समुदाय के सैकडों लोगो ने रोहिडा वासा मार्ग को जाम किया और बाजार को बंद करवाया इस दौरान कुछ उत्पाती तत्वों ने एक गुटों के वाहनों में तोडफोड कर वाहनों को खासा नुकसान पहुचाया । वही रोहिडा के ग्रामीणों की मांग है कि समुदाय के व्यक्ति द्वारा मीट की दुकान को लगाई गई जो अतिक्रमण में है उसकों हटाने की मांग के साथ ही रोहिडा थानाधिकारी साबिर मोहम्मद को भी हटाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है फिलहाल ग्रामीणों द्वारा रोड केा जाम कर मांग का पूरी करने की मांग की जा रही है ।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल