two-day workshop on sanitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 8:27 PM (IST)
स्वच्छता को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला
धौलपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन का प्लान तैयार करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह और जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला कलक्टर नेे कहा कि खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत होने के बाद ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन का कार्य स्वच्छता मिशन का द्वितीय चरण है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के लिए ठोस एवं तरल कचरा का निष्पादन एवं साफ-सफाई रखना जरूरी है। इससे बीमारियां कम होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यशाला में वरिष्ठ पर्यावरणविद और कचरा निस्तारण के मामले में विश्व बैंक की ‘‘वाटर एण्ड सेनिटेशन प्रोग्राम’’ संस्था के सलाहकार श्रीकान्त नार्वेकर भी मौजूद रहे।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement