सोनीपत। भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में दो दिवसीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभाग अध्यक्षा डाॅ किरण ने बताया कि व्याख्यान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और व्यापार संगठन पर चर्चा की गई। इस मौके पर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से प्रो. शाहिद अहमद ओर डाॅ सबा इस्माइल ने भी छात्राओं को संबोधित किया। प्रो शाहिद अहमद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जमाना डिजीटल का है और हर काम का डिजीटलकरण हो रहा है। टेक्नोलॉजी के इस युग में सारा काम व्यापार की श्रेणी में आता है और देश की आर्थिक स्थिति निर्भर होती है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर। ऐसे में इसे बढ़ाने के लिए आर्थिक हालात को मजबूत करना होगा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...