Advertisement
जेजेटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार : 129 शोधार्थियों ने किया प्रेज़ेंटेशन, 220 ने दर्ज कराई सहभागिता

विश्वविद्यालय की ओर से चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबड़ेवाला ने अपने उर्जात्मक संबोधन से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सेमिनार संचालन और टेक्निकल सहयोग में डॉ. नाजिया हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेमिनार संयोजक डॉ. अजीत कुमार तथा सह–संयोजक डॉ. आरती पंवार और डॉ. केलापति पूनियां (विभागाध्यक्ष, कम्प्यूटर साइंस) ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
दो दिन में 129 शोधार्थियों ने किया प्रेजेंटेशन
सेमिनार में कुल 220 शोधार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। शनिवार को 64 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। रविवार को 65 शोधार्थियों ने प्रेजेंटेशन दिया।
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने रखा मार्गदर्शन
सेमिनार में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने विचार साझा किए।मुख्य वक्ताओं में—डॉ. एस.के. सैनी, प्राचार्य, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चूरू, डॉ. अनिल कुमार, डीन, लॉ विभाग, जेजेटी यूनिवर्सिटी, असीम कुमार मुखोपाध्याय, चीफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, नवोतिम कंसल्टिंग प्रा. लि., महाराष्ट्र।
चार्टर्ड अकाउंटेंट नागेश श्रीनिवासन, सीपीए ऑस्ट्रेलिया (बंगलुरु–यूएई)सहित डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. विजय माला, डॉ. अर्चना तुकाराम भिसे, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. प्रभा रस्तोगी आदि विशेषज्ञ मौजूद रहे।
सेमिनार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के शोधार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे अपने शोध की दिशा व उपयोगिता पर नए दृष्टिकोण विकसित कर सकें। दो दिन तक चले विचार-विमर्श ने प्रतिभागियों को बहुआयामी अनुभव प्रदान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


