JJT University Organizes Harsh Parvat Trekking Camp : Faculty, Students, and NSS Volunteers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेटी विश्वविद्यालय द्वारा हर्ष पर्वत ट्रैकिंग कैंप का आयोजन : फैकल्टी, विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने जोश के साथ पूरी की 4 किलोमीटर की चढ़ाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 6:01 PM (IST)
जेजेटी विश्वविद्यालय द्वारा हर्ष पर्वत ट्रैकिंग कैंप का आयोजन : फैकल्टी, विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने जोश के साथ पूरी की 4 किलोमीटर की चढ़ाई
प्रेजिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ साहसिक अभियान; प्रकृति के करीब रहकर दिया शारीरिक फिटनेस, सेवा भावना और टीम वर्क का संदेश झुंझुनूं। जेजेटी विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार (25 नवंबर 2026) को ‘हर्ष पर्वत ट्रैकिंग कैंप’ का आयोजन किया गया। इस साहसिक अभियान में विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने प्रकृति के करीब समय बिताते हुए शारीरिक फिटनेस, सेवा भावना और टीम वर्क का संदेश दिया।
आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं साहसिक गतिविधियां
4 किलोमीटर की चढ़ाई में दिखा अनुशासन और उत्साह: इस ट्रैकिंग कैंप का नेतृत्व विश्वविद्यालय की प्रेजिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने किया। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ हर्ष पर्वत की 4 किलोमीटर की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की बाहरी और साहसिक गतिविधियां विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।
सुरक्षा और समन्वय का रखा गया विशेष ध्यान: कैंप का सफल संचालन और समन्वय कोऑर्डिनेटर डॉ. धर्मेंद्र कौशिक, डॉ. नाज़िया हुसैन और डॉ. धनेश मीणा द्वारा किया गया, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।
कैंप में विश्वविद्यालय परिवार की रही सक्रिय सहभागिता
इनकी रही उपस्थिति: ट्रैकिंग कैंप में डीएसडब्ल्यू डॉ. अनंता शांडिल्य, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. विजय माला, डॉ. हरीश पुरोहित, डॉ. इमरान खान, डॉ. नीरज बासोतिया, डॉ. विनीता बासोतिया, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. मीनू, मंजरी मिश्रा, पूजा, डॉ. दिनेश, डॉ. महेश कुमार, डॉ. नीरज दुबे, सुशील तिवारी, इंद्राज, प्रीतम, निकिता जांगिड़ व शैलेश सहित विश्वविद्यालय के अनेक फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस रोमांचक अनुभव की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement